Mahindra XUV 3XO की धांसू एंट्री ऑस्ट्रेलिया में – जबरदस्त फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ हुई लॉन्च

Mahindra XUV 3XO ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी धांसू एंट्री कर ली है, जो कि शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। यह महिंद्रा की ऑस्ट्रेलिया में पेश की गई चौथी गाड़ी है, इससे पहले Scorpio, XUV700 और S11 Pikup को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। XUV 3XO में कंपनी ने 1.2L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 110hp की दमदार पावर जनरेट करता है।

Mahindra XUV 3XO

साथ ही इसमें 10.25-इंच की HD टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करते हैं। Mahindra की यह SUV अब ऑस्ट्रेलियाई ग्राहकों को स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देने के लिए पूरी तरह तैयार है।आइए Mahindra XUV 3XO के बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे ऑस्ट्रेलिया में किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है

  • AX5L : AUD 23,490 (लगभग 13.18 लाख रुपये)
  • AX7L : AUD 26,490 (लगभग 14.87 लाख रुपये

ये कीमतें ड्राइव-अवे प्राइस हैं, जिसमें टैक्स, रजिस्ट्रेशन और सभी ऑन-रोड खर्च शामिल होंगे। यह इंट्रोडक्टरी ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैध है। सितंबर से कीमत में AUD 500 की बढ़ोतरी हो सकती है।

Mahindra XUV 3XO का डिजाइन

डिजाइन के मामले में Mahindra XUV 3XO का एक्सटीरियर भारतीय वर्जन जैसा ही है। इसमें C-शेप LED DRLs, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, इनोवेटिव Infinity टेललैंप्स, AX5L में 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, AX7L में 17-इंच कि बड़ी अलॉय व्हील्स मौजूद हैं उसमें। इसे ऑस्ट्रेलिया में कुल 4 कालर में लांच किया गया है Everest White, Galaxy Grey, Stealth Black और Tango Red के साथ लॉन्च हुआ है, और AX7L में Citrine Yellow एक्सक्लूसिव कलर के साथ लांच किया गया है।

Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर्स

Mahindra XUV 3XO फुली टेक-लोडेड स्मार्ट SUV है, जो अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में टॉप क्लास गाड़ियों के लिस्ट में नाम आता है । इसमें 10.25-इंच की हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स शामिल हैं। साथ ही वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।

वहीं इसका टॉप वेरिएंट AX7L, लग्ज़री और सेफ्टी दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसमें पैनोरमिक स्काईरूफ, Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम, ब्लैक लेदरेट सीट्स, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ADAS टेक्नोलॉजी के तहत ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जो ड्राइव को और ज्यादा सेफ और स्मार्ट बनाते हैं।

Mahindra XUV 3XO का इंजन

ऑस्ट्रेलिया में Mahindra ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च कर दिया है, जिसे केवल 1.2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 110 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत और 200 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे इस सेगमेंट में दमदार बनाता है। इस इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को स्मूद और आरामदायक बनाए। Mahindra XUV 3XO को खासतौर पर उनको ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स को देखते हैं। ऑस्ट्रेलियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला MG ZS, और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से है।

Mahindra XUV 3XO की माइलेज

Mahindra XUV 3XO का पेट्रोल इंजन का माइलेज 18.06 किमी/लीटर से 19.34 किमी/लीटर और डीजल इंजन का माइलेज 20.6 किमी/लीटर से 21.2 किमी/लीटर है। जो इस बाजेट में परफेक्ट SUV है।

क्या आप इंतजार कर रहे हैं Mahindra XUV 3XO की तो नीचे कमेंट करें!

📲 और इसे शेयर करें अपने दोस्तों के साथ जो SUV खरीदने की सोच रहे हैं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top